सिविल अस्पताल स्टाफ बरत रहा पूरी सावधानी
अमनदीप राठौड़ बरनाला संगरूर के सिविल सर्जन के कोरोना संक्रमित पाए जाने सावधानी बढ़ाई गई।
अमनदीप राठौड़, बरनाला : संगरूर के सिविल सर्जन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सिविल सर्जन बरनाला डॉ. गुरिदरवीर सिंह ने बतौर सिविल सर्जन संगरूर का अतिरिक्त चार्ज भी संभाल लिया है। वहीं डॉ. गुरिदरबीर सिंह के निर्देशों पर सिविल अस्पताल बरनाला में लोगों व स्टाफ को कोरोना वायरस से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में पहले पर्ची कटवाने के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगती थी, वहीं डॉक्टरों के पास जांच करवाने आते मरीजों का भी जमावड़ा देखने को मिलता था। लेकिन अब जच्चा-बच्चा वार्ड की तसवीर बदल चुकी है, क्योंकि सीएमओ डॉ. गुरिदरवीर सिंह के आदेशों पर शरीरिक दूरी का ध्यान रखने के लिए खास प्रबंध किए गए हैं, ताकि पर्ची कटवाने के लिए आ रहे लोग शारीरिक दूरी का पालन कर सकें, वहीं अब जच्चा बच्चा केंद्र के हाल में गेट लगाया गया है, जहां पर महिला कर्मचारी तैनात है, जो एक-एक करके मरीजों के हाथों को पहले सैनिटाइज करवाते हैं, इसके बाद जांच के लिए ओपीडी में मरीजों को भेजा जाता है। क्योंकि पहले जच्चा-बच्चा वार्ड में हाल का गेट न होने के कारण डॉक्टरों के समक्ष मरीजों का जमावड़ा लग जाता था। अब मरीजों का जमावड़ा डॉक्टरों के कमरे के बाहर देखने को नहीं मिल रहा। अगर सफाई की बात करें तो सिविल अस्पताल में सफाई के भी पुख्ता प्रबंध हैं।
सीएमओ डॉ. गुरिदरवीर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में शारीरिक दूरी, सैनिटाइजर के अलावा लोगों को कोरोना वायरस से बचाने संबंधी उनकी तरफ से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, सिविल अस्पताल में चैकअप करवाने आ रहे मरीजों को दूरी बनाकर रखने, उनके हाथों को सेनिटाइज करने के साथ साथ उनको कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्ची कटवाने वाली लाइन के समक्ष जागरुक बोर्ड भी उनकी तरफ से लगाए गए हैं, ताकि लोग कोरोना वायरस के बारे में जागरूक हो सकें। यहीं नहीं डेंगू से बचने के लिए भी जागरूक करने के लिए बोर्ड लगाए गए हैं। पहला लक्ष्य लोगों को बचाना : कुलदीप
डिप्टी मास मीडिया अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल में एहतियात का पूर्ण रुप से ध्यान रखा जा रहा है। उनकी तरफ से मरीजों को जागरूक किया जा रहा है ताकि वह कोरोना जैसे महामारी से बच सकें। लोगों को कोरोना वायरस व डेंगू के बारे में जागरूक किया जा रहा है।