भगवान वाल्मीकि के प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा निकाली
बरनाला महारिषी वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व पर शोभा यात्रा निकाली गई।
संवाद सूत्र, बरनाला : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सदर बाजार, हंडिआया बाजार, फरवाही बाजार अन्य बाजारों में होते हुए भगवान वाल्मीकि चौक बरनाला में आकर रुकी। शोभायात्रा में लव कुश, माता सीता, भगवान श्री राम चंद्र व लक्ष्मण जी की झांकी निकाली गई। महारिशी वाल्मीकि चौक बरनाला में झंडा फहराने की रस्म संजीव कुमार, एमसी विनोद कुमार चौबर व ज्योति प्रचंड महेश कुमार लोटा, समाजसेवी सीताराम द्वारा की गई।
इस अवसर पर रवानगी नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मक्खन शर्मा द्वारा की गई। शोभायात्रा का स्वागत शहर निवासियों ने पुष्प वर्षा करके किया। विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा फल आदि के स्टाल लगाए गए। इस अवसर पर चेयरमैन गुलशन कुमार, सतविदर सिंह नीटू, डॉक्टर रमेश, अवतार सिंह, बिक्रम विक्की, मुकेश कुमार, गगन कुमार, परमजीत, राहुल कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।