शिरोमणी भगत बाबा नामदेव का प्रकाशोत्सव मनाया
संवाद सूत्र बरनाला शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी का 750वां प्रकाशोत्सव मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 04:14 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 04:14 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरनाला :
शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी का 750वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा से गुरुद्वारा बाबा नामदेव केसी रोड बरनाला में मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जोगिदर सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर को श्री अखंड पाठ साहिब प्रकाश करवाए गए थे, जिनके सोमवार को भोग डाले गए। इसके बाद रागी जत्थों ने गुरबानी कीर्तन गायन किया। इस अवसर पर सचिव गुरजंट सिंह सोना, कुलविदर सिंह काला, कौर सिंह उप्पली, केवल सिंह वीनस, डॉक्टर जसवंत सिंह, चन्नप्रीत सिंह जस्सल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें