Move to Jagran APP

संत निरंकारी मिशन ने चलाया देशव्यापी सफाई अभियान

बरनाला निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी का ये सन्देश था कि प्रदूषण बाहर का हो या अंदर का साफ होना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 03:51 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 03:51 PM (IST)
संत निरंकारी मिशन ने चलाया देशव्यापी सफाई अभियान
संत निरंकारी मिशन ने चलाया देशव्यापी सफाई अभियान

-- देश के 1266 सिविल अस्पतालों व पार्कों में चलाया गया सफाई अभियान

loksabha election banner

फोटो-25-बीएनएल-24

जागरण संवाददाता, बरनाला : निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी का ये संदेश था कि प्रदूषण बाहर का हो या अंदर का, दोनों ही हानिकारक है। इस संदेश के तहत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने वर्ष 2003 में विश्वव्यापी सफाई अभियान की शुरुआत करवाई थी। इस क्रम में पूरे विश्व में यह सफाई अभियान लगातार आज तक चल रहे है व इस लड़ी को आज सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज व सुनहरा रूप दे रहे है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से आज पूरे देश के 1266 सिविल अस्पतालों व पार्कों में यह सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह सारा अभियान संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के अधीन हो रहा है।

इस आदेश के तहत संत निरंकारी मंडल बरनाला के सेवादल के भाई बहनों व साध संगत ने सफाई अभियान चलाया। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 66वी जयंती के उपलक्ष्य में बरनाला शहर के विभिन्न स्थानों पर यह अभियान चलाया गया। सेवा शुरू करने से पहले सभी सेवादारों की ओर से निरंकार प्रभु से प्रार्थना की गई व साथ में यह शपथ भी ली गई कि वह सब मिल कर पर्यावरण व शहर की सफाई रखेंगे। सफाई अभियान का मुख्य

केंद्र सिविल अस्पताल बरनाला, जच्चा-बच्चा अस्पताल व शहीद भगत सिंह पार्क बरनाला रहा। यह सफाई अभियान सुबह 6 बजे शुरू किया गया, जिसमें सिविल अस्पताल का ओपीडी ब्लॉक, शौचालय, नशा छुड़ाओ केंद्र, पार्क, जच्चा-बच्चा अस्पताल की सारी बिल्डिग, शहीद भगत सिंह पार्क की सफाई की गई। इस सफाई अभियान में संत निरंकारी मंडल बरनाला के करीब 300 भाई, बहनों के अलावा साध संगत के सेवादारों ने अपनी सेवा निभाई। आज के दिन पूरे भारत वर्ष के करीब 1266 सिविल अस्पतालों व पार्कों के अलावा विश्व के अनेक देशों में एक साथ यह सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान क्षेत्रीय संचालक राम किशन शमी व ब्रांच के संयोजक जीवन गोयल के नेतृत्व में हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.