Move to Jagran APP

संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी का ये सन्देश था कि प्रदूषण बाहर का हो या अंदर का दोनों ही हानिकारक है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 09:50 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 06:12 AM (IST)
संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान
संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, बरनाला : निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी का ये संदेश था कि प्रदूषण बाहर का हो या अंदर का, दोनों ही हानिकारक है। इस संदेश के तहत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने वर्ष 2003 में विश्वव्यापी सफाई अभियान की शुरुआत करवाई थी। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से आज पूरे देश के 1266 सिविल अस्पतालों व पार्कों में यह सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह सारा अभियान संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के अधीन हो रहा है। इस आदेश के तहत संत निरंकारी मंडल बरनाला के सेवादल के भाई बहनों व साध संगत ने सफाई अभियान चलाया। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी की 66वी जयंती के उपलक्ष्य में बरनाला शहर के विभिन-विभिन स्थानों पर यह अभियान चलाया गया। सेवा शुरू करने से पहले सभी सेवादारों की ओर से निरंकार प्रभु से प्रार्थना की गई व साथ में यह शपथ भी ली गई कि वह सब मिलकर पर्यावरण व शहर की सफाई रखेंगे। सफाई अभियान का मुख्य केंद्र सिविल अस्पताल बरनाला, जच्चा-बच्चा अस्पताल व शहीद भगत सिंह पार्क बरनाला रहा। यह सफाई अभियान सुबह 6 बजे शुरू किया गया, जिसमें सिविल अस्पताल का ओपीडी ब्लॉक, शौचालय, नशा छुड़ाओ केंद्र, पार्क, जच्चा-बच्चा अस्पताल की सारी बिल्डिग, शहीद भगत सिंह पार्क की सफाई की गई। इस सफाई अभियान में संत निरंकारी मंडल बरनाला के करीब 300 भाई, बहनों के अलावा साध संगत के सेवादारों ने अपनी सेवा निभाई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.