गुरुद्वारा साहिब में मुसलमान भाईचारे का खुलवाया रोजा
गांव धनौला खुर्द में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मुस्लिम भाईचारे का रोजा खुलवाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 11:48 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2019 06:24 AM (IST)
संवाद सूत्र हंडिआया, बरनाला: गांव धनौला खुर्द में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मुस्लिम भाईचारे का रोजा खुलवाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी प्रधान गुरिंदरपाल सिंह धनौला ने बताया कि गुरुद्वारा कमेटी व समूह नगर निवासियों के सहयोग से मुस्लिम भाईचारे का 26वां रोजा गुरुद्वारा साहिब में खुलवाया गया। इस अवसर पर अकबर खान, सोनी खान, मक्खन खान, दिलसाद खान, फकीरिया खान व लियाकत अली के अलावा कुलवंत सिंह भट्टी, राम सिंह मैंबर, सुखराज सिंह बाठ, गुलजार सिंह महिरा, बहादर सिंह भट्टी, अवतार सिंह सिद्धू, जगतार सिंह महिरा, मास्टर जरनैल सिंह आदि भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें