विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरनाला में सिंगर गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग करने वाले 3 शूटर अरेस्ट, 'सरपंचियां' गाने से खफा सरपंस की थी साजिश

Published: Tue, 22 Sep 2026 12:14 PM (IST)

बरनाला पुलिस ने पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस ...और पढ़ें

गुलाब सिंद्धू के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर सीसीटीवी में कैद हुए थे और सिंगर गुलाब सिद्धू।

गुलाब सिंद्धू के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर सीसीटीवी में कैद हुए थे और सिंगर गुलाब सिद्धू।

HighLights

  1. गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।

  2. आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे, गायक घर पर मौजूद नहीं थे।

  3. 'सरपंचियां' गाने से नाराज सरपंच ने रची थी साजिश।

हेमंत राजू, बरनाला। बरनाला पुलिस ने पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपितों को पुलाड़ा लिंक से काबू किया है। तीनों आरोपित पंजाब के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। वारदात वाली रात वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे। डीआईजी कुलदीप सिंह चाहल आज दोपहर एक बजे एसएसपी बरनाला के प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस वार्ता करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे मीडिया के सामने आरोपियों को पेश कर इस वारदात के पीछे की साजिश का खुलासा करेंगे। घटना की रात तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव फरवाही स्थित सिंगर के पैतृक घर के बाहर पहुंचे थे। घर के बाहर बाइक रोककर बीच में बैठे युवक ने पिस्टल लोड की और दनादन गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गनीमत यह रही कि वारदात के वक्त गायक गुलाब सिद्धू अपने घर पर मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया

 

यह भी पढ़ें- निकाह कबूल है! पंजाब में घर छोड़कर 17 साल की युवती ने की शादी, हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत दी सुरक्षा

सिंगर गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे

घटना 12-13 सितंबर की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हुई। गांव फरवाही में सिद्धू के पैतृक घर पर हमलावरों ने फायरिंग की। घर के बाहर पहुंचते ही युवकों ने बाइक रोकी। इसके बाद बीच में बैठे युवक ने पिस्टल लोड कर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

यह भी पढ़ें- पंजाब में खाकी टारगेट पर! हमलों के बाद पुलिसकर्मियों के आने-जाने और ड्यूटी को लेकर जारी हुए नए निर्देश

जनवरी में हमले की कोशिश हुई थी

10 जनवरी 2026 को बरनाला पुलिस ने सिंगर गुलाब सिद्धू पर हमले की कोशिश के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें मुख्य साजिशकर्ता कोटदूना गांव का सरपंच बलजिंदर सिंह (किंदा) था। आरोपी गुलाब सिद्धू के गाने 'सरपंचियां' से नाराज था। उसने सिंगर को सोशल मीडिया पर धमकी भी दी थी। आरोपी एक लाइव शो के दौरान घात लगाकर हमला करने की फिराक में थे। उनका मकसद पंजाब में खौफ पैदा कर बाद में फिरौती वसूलना था।

यह भी पढ़ें- सावधान! सिर्फ वीजा या PR के लिए की फर्जी शादी तो जाएंगे जेल, कनाडाई सरकार ने जारी की चेतावनी