यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: जिसके सहारे छोड़कर काम पर गई मां, उसी ने दो साल की बच्ची के साथ कर दी दरिंदगी; खून से लथपथ मिली मासूम
Punjab News मां अपने पड़ोसी के सहारे दो वर्षीय मासूम को छोड़कर काम पर चली गई। जब आई तो बच्ची ...और पढ़ें

HighLights
- खून से सनी मिली मासूम।
- अरोपित मौके से फरार।
- बच्ची का मेडिकल करवा कर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज।
जागरण संवाददाता, बटाला। जिले में एक नेपाली मजदूर ने दो साल की छोटी बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। थाना सिविल लाइन पुलिस मामले में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दो साल की बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि अरोपोत उन्हीं की पहचान का है और उनके घर के सामने रहता है। सोमवार की शाम को सारा परिवार काम पर था।
आरोपित पर बच्ची के परिवार काफी विशवास था। जिस कारण जब परिवार सोमवार की शाम काम पर गया था तो बच्ची की मां का काम पर जाने का समय हो गया और मां अरोपोत के सहारे बच्ची को छोड़ कर काम पर चली गई।
आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज
जब काम से मां वापिस आई तो देखा बच्ची खून से लथपथ रो रही थी। जबकि अरोपित वहां से फरार था। थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजोत सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल करवा कर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित फरार है।
