किस्त के लिए परेशानी करने पर फाइनेंस कंपनी पर भड़के लोग
भदौड़ बरनाला माईक्रो फाइनेंस कंपनी द्वारा बार-बार कर्ज की लोगों से किश्तें भरने के लिए परेशान करने पर भड़के।
संवाद सूत्र, भदौड़, बरनाला : माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्ज की वसूली के लिए परेशान करने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने गांव रामगढ़ में मजदूर मुक्ति मोर्चा की अगुआई में रोष प्रदर्शन किया।
इस मौके पर मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब के प्रदेश कमेटी के सदस्य कामरेड मक्खन सिंह ने कहा कि कर्फ्यू के कारण मजदूरों को अपने घरों में ही रहना पड़ रहा है। जिसके कारण मजदूरों की हालत काफी दयनीय हो गई है। फाइनेंस कंपनी द्वारा बार-बार कर्ज की किश्तें भरने के लिए लोगों को परेशान किया जा रहा है। जबकि केंद्र सरकार अमीरों के करोड़ों रुपये माफ कर चुकी है। उन्होंने पंजाब की कैप्टन सरकार से मांग करते कहा कि मजदूरों के सभी कर्म माफ किए जाए, अगर ऐसा नहीं होता तो वह संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।