सड़क हादसे में एक की मौत, चालक पर केस
बरनाला थाना रूड़ेके कलां की पुलिस ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के मामले में केस दर्ज।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 04:06 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 04:06 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरनाला : थाना रुड़ेके कलां की पुलिस ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में अज्ञात बाइक सवार पर केस दर्ज किया है। एएसआइ हरबंस सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरमेल सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी भाईदेसा ने बताया कि उसका बेटा अवतार सिंह बाइक पर सवार सवार होकर अपनी पत्नी को मायके गांव पक्खो कलां छोड़ कर वापिस गांव भाईदेसा को जा रहा थे, जब अनाज मंडी पक्खो कलां पहुंचे तो अज्ञात बाइक सवार ने अवतार सिंह की बाइक को फेट मार दी, सड़क पर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर अज्ञात अज्ञात बाइक सवार पर केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें