धनतेरस को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
धनतेरस के अवसर पर शहर निवासियों ने की खूब खरीददारी, बाजारों में लगी रही रौनकधनतेरस के अवसर पर शहर निवासियों ने की खूब खरीददारी, बाजारों में लगी रही रौनकधनतेरस के अवसर पर शहर निवासियों ने की खूब खरीददारी, बाजारों में लगी रही रौनकधनतेरस के अवसर पर शहर निवासियों ने की खूब खरीददारी, बाजारों में लगी रही रौनकधनतेरस के अवसर पर शहर निवासियों ने की खूब खरीददारी, बाजारों में लगी रही रौनक
संजीव बिट्टू, बरनाला : धनत्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था। इसीलिए इस दिन को धन तेरस के रूप में पूजा जाता है। इस त्योहार को लोग काफी धूमधाम से मनाते हैं व इस दिन गहनों व बर्तन की खरीदारी जरूर की जाती है। इस दिन भगवान कुबेर की पूजा करने से वह धन-संपत्ति व वैभव का वरदान देते हैं, यह वह पूजा है जिससे देवताओं के वैद्य धनवंतरी आरोग्य का सुख प्रदान करते हैं व अकाल मृत्यु के भय का नाश करते हैं। पुराणों में धनतेरस की पूजा को बेहद कल्याणकारी बताया गया है। इसे धन त्रयोदशी भी कहते हैं। इस शुभ अवसर पर लोगों द्वारा घरों में खरीदारी का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए लोगों द्वारा हर वर्ष धनतेरस पर अपने घरों में विभिन्न प्रकार का सामान खरीदा जाता है। सोमवार को धनतेरस के शुभ पर्व पर शहर के सदर बाजार में बर्तनों, आभूषणों, गहनों, उपहार से लेकर अन्य साजो सामान की खरीदारी के लिए सुबह ही दुकानों पर रौनक छा गई। धनतेरस पर खरीदारी को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया व लोगों द्वारा खूब खरीदारी की गई। इस अवसर पर लोगों द्वारा अपने घरों में लक्ष्मी व कुबेर की पूजा करने की परंपरा मुताबिक बाजारों में सोने चांदी के गहने, आभूषण, बर्तन, गिफ्ट आइटम से लेकर अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स का समान खरीदा गया। इन समान की हुई खरीदारी
धनतेरस के अवसर पर लोगों ने बाजारों में 200 से 400 रूपए किलो स्टील के बर्तनों, 250 से 300 रूपए प्रति किलो एल्युम्यूनियम के बर्तन व 500 से 700 रुपये के हिसाब से पीतल के बर्तनों में गिलास, चम्मच, प्लेट, गढ़वी, कुकर, प्लेट, कड़ाही, टब, बाल्टी से लेकर अन्य विभिन्न प्रकार के बर्तनों की विभिन्न प्रकार का सामान खरीदा गया। धनतेरस पर धनवंतरी जी की पूजा
धनतेरस के अवसर पर लोगों द्वारा सुबह लक्ष्मी कुबेर पूजा की परंपरा अनुसार घरों में धनतेरस पर विभिन्न प्रकार का समान खरीद शाम के समय अपने घर की देहली पर पूजन चावल, तेल, लौंग, इलायची, सुपारी, रखकर दीपक जलाएं व पूजा करके घर में सुख व समृद्धि की मनोकामना मांगी।