महिलाओं को अभी तक नहीं मिल पाया पूरा अधिकार : प्रो. चरणजीत कौर
¨कग्ज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में महिलाओं के विकास की मौजूदा दशा व दिशा प्रति राष्ट्रीय सेमिनार'आधी आबादी पूरा हक'प्रदेश कोआर्डिनेटर सिमरत कौर खंगूड़ा के नेतृत्व में करवाया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्य मंत्री बीबी रजिन्दर कौर भट्ठल, आल इंडिया यूथ कांग्रेस के प्रधान केशव चंद यादव, यूथ कांग्रेस पंजाब के प्रधान अमरप्रीत ¨सह लाली, बीबी मनजीत कौर ढिल्लों, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की प्रोफेसर चरनजीत कौर बराड़, हलका सुनाम से कांग्रेस की इंचार्ज दमन ¨थद बाजवा, फुलकारी इंडस्ट्रीज की एमडी मनप्रीत कौर ने विशेष तौर पर शामूलियत की।
संवाद सूत्र वि, बरनाला :
¨कग्ज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में महिलाओं के विकास की मौजूदा दशा व दिशा प्रति राष्ट्रीय सेमिनार 'आधी आबादी पूरा हक' प्रदेश कोआर्डिनेटर सिमरत कौर खंगूड़ा के नेतृत्व में करवाया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्य मंत्री बीबी रजिन्दर कौर भट्ठल, आल इंडिया यूथ कांग्रेस के प्रधान केशव चंद यादव, यूथ कांग्रेस पंजाब के प्रधान अमरप्रीत ¨सह लाली, बीबी मनजीत कौर ढिल्लों, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की प्रोफेसर चरनजीत कौर बराड़, हलका सुनाम से कांग्रेस की इंचार्ज दमन ¨थद बाजवा, फुलकारी इंडस्ट्रीज की एमडी मनप्रीत कौर ने विशेष तौर पर शामिल हुए। इस समारोह की शुरुआत ¨कग्ज कालेज की प्रोफेसर संदीप कौर बाजवा ने की। इस उपरांत प्रोफेसर चरनजीत कौर बराड़ ने आज के समाज में महिलाओं की दशा की तस्वीर बखूबी पेश करते हुए कहा कि आजादी के 72 वर्ष बीतने के बावजूद भी देश की महिलाएं आगे बढ़ने का स्वप्न ले रही हैं। उन्होंने कहा कि यह एक मजाक है कि आज के दौर में महिलाओं को बराबर का रुतबा दिया जाता है, जबकि आज भी हर क्षेत्र में महिलाओं को लताड़ कर ही रखा जाता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी को इमानदारी के साथ महिलाओं को बनता हक देना चाहिए। फुलकारी इंडस्ट्रीज की एमडी मनप्रीत कौर ने स्व रोजगार के क्षेत्र में अपने तजुर्बे सांझे करते हुए महिलाओं को आर्थिक क्षेत्र में अपने पैरों पर ले खड़े होने का आह्वान किया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में जानी पहचानी शख्शियत व एक मात्र वूमैन टीवी की संचालक सुनीता धालीवाल ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में भी महिलाओं को बनता स्थान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म जैसी घटनाओं को भी मीडिया में बडा चढ़ा कर पेश किया जाता है, जबकि पुरुषों के घृणित जुर्मों को छिपाने का प्रयत्न किया जाता है। उन्होंने महिलाओं को मीडिया के क्षेत्र में विचार कर अपने हकों व हितों की खातिर कलम रूपी तलवार उठाने की चुनौती दी। इस समारोह में बतौर मुख्य मेहमान शामिल पंजाब की पूर्व मुख्य मंत्री बीबी रजिन्दर कौर भट्ठल ने अपनी विद्यार्थी जिंदगी के तजुर्बे सांझे करते हुए अपने लंबे राजनीतिक जीवन की उपलब्धियों के बारे में बताया कि कैसे उन्होंने गंभीर समस्याओं का सामना करते हुए राजनीति में ऊंचे पदभार प्राप्त किए व पंजाब की पहली महिला मुख्य मंत्री होने का मान प्राप्त किया। बीबी भट्ठल ने कहा कि बतौर मुख्य मंत्री प्रदेश में उन्होंने पहली बार महिलाओं को डीसी व एसएसपी के पदभार पर नियुक्त किया। इस अवसर पर आल इंडिया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान केशव चंद यादव पर'आधी आबादी पूरा हक'मुहिम की राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर जेबी माथुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हमेशा यह नीति रही है कि महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरता मिले।
इस अवसर पर प्रदेश कोआर्डिनेटर व समारोह की प्रबंधक बीबी सिमरत कौर खंगूड़ा ने बुलंद आवाज में महिलाओं को अपने हक लेने के लिए मैदान में आने का आहवान देते हुए मुहिम का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। बीबी खंगूड़ा ने बताया कि महिलाओं खिलाफ ¨हसा, महिलाओं का शोषण रोकने के लिए 'आधी आबादी पूरा हक मुहिम' पूरे भारत देश में बेमिसाल भूमिका निभा रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में थोड़े समय में इस मुहिम के द्वारा महिलाओं की दिशा व दशा बदल दी जाएगी। इस अवसर पर ¨कग्ज ग्रुप के चेयरमैन हरदेव ¨सह लीला बाजवा, उप चेयरमैन बलदेव ¨सह बाजवा, एमडी गुरविन्दर ¨सह बाजवा, डीन जसविन्दर ¨सह सहित क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस समारोह में शामिल हुए।