चार बच्चे के पिता का पडा़ेसन से बन गया अवैध संबंध, पत्नी बनी रोड़ा तो किया उसका यह हाल
बरनाला में चार बच्चे के पिता का अपनी पड़ोसन से अवैध संबंध स्थापित हाे गया। पत्नी ने इसका विरोध किया ताे पति ने उसकी हत्या कर दी।
बरनाला, जेएनएन। क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चे के पिता का पड़ोस में रहनेवाली महिला से अवैध संबंध स्थापित हो गया। व्यक्ति की पत्नी को इसका पता चला तो उसने इसका विरोध किया। इससे परिवार में कलह रहने लगी। इसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी।
घटना के जिले के गांव उगोके की है। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय सैंबर सिंह चिनाई का काम करता है। उसका अपने पड़ोस में रहनेवाली एक महिला से अवैध संबंध स्थापित हो गया। सैंबर सिंह के चार बच्चे हैं। सैंबर सिंह के अवैध संबंध के बारे में पत्नी मनदीप कौर को पता चला तो उसने इसका विरोध किया।
पत्नी के विरोध के बावजूद पति इससे बाज नहीं आया। इससे घर में रोज झगड़ा रहने लगा। शुक्रवार रात को भी इस मामले पर पति-पत्नी में विवाद हुआ। झगड़ा इस हद तक पहुंच गया की सैंबर सिंह ने मनदीप कौर के सिर पर ईंट दे मारी। इससे मनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए बरनाला के सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सैंबर सिंह का विवाह 23 वर्ष पहले गांव खुड्डी कलां निवासी मनदीप कौर के साथ हुआ था। दाेनों के तीन बेटियां व एक बेटा है। सैंबर सिंह गांव उगोके में व आस-पास के गांव में चिनाई का काम करता है। जानकारी अनुसार सैंबर सिंह वर्ष 2015 में सऊदी अरब गया था। वहां दो वर्ष काम करने के बाद वह 2017 में वापस आया था। दो वर्ष पहले उसके पड़ोस में रहनेवाली एक महिला से अवैध संंबंध बन गए।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें