Move to Jagran APP

किसानों ने बरनाला-लुधियाना मुख्य मार्ग साढ़े चार घंटे किया जाम

भारतीय किसान यूनियन डकौंदा ने बरनाला-लुधियाना मुख्य मार्ग किया जामभारतीय किसान यूनियन डकौंदा ने बरनाला-लुधियाना मुख्य मार्ग किया जामभारतीय किसान यूनियन डकौंदा ने बरनाला-लुधियाना मुख्य मार्ग किया जामभारतीय किसान यूनियन डकौंदा ने बरनाला-लुधियाना मुख्य मार्ग किया जामभारतीय किसान यूनियन डकौंदा ने बरनाला-लुधियाना मुख्य मार्ग किया जामभारतीय किसान यूनियन डकौंदा ने बरनाला-लुधियाना मुख्य मार्ग किया जामभारतीय किसान यूनियन डकौंदा ने बरनाला-लुधियाना मुख्य मार्ग किया जामभारतीय किसान यूनियन डकौंदा ने बरनाला-लुधियाना मुख्य मार्ग किया जामभारतीय किसान यूनियन डकौंदा ने बरनाला-लुधियाना मुख्य मार्ग किया जामभारतीय किसान यूनियन डकौंदा ने बरनाला-लुधियाना मुख्य मार्ग किया जाम

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 05:53 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 10:19 PM (IST)
किसानों ने बरनाला-लुधियाना मुख्य मार्ग साढ़े चार घंटे किया जाम
किसानों ने बरनाला-लुधियाना मुख्य मार्ग साढ़े चार घंटे किया जाम

जागरण संवाददाता, बरनाला : भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) द्वारा गुरदेव ¨सह कॉलेज संघेड़ा के नजदीक बरनाला-लुधियाना मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम कर रोष प्रदर्शन किया गया। यूनियन द्वारा संघेड़ा से कर्मगढ़ की तरफ जाते सरकारी कच्चे रास्ते का कुछ हिस्से पर हुए अवैध कब्जे को खत्म करवाने के लिए यह रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रास्ता चार घंटे बंद रखा। गांव संघेड़ा के दर्जनों किसान परिवारों को अपने खेतों की तरफ जाने के लिए प्रतिदिन की ही इस रास्ते से गुजरना पड़ता है, परन्तु पहिये के कुछ हिस्से पर हुए कब्जे के कारण रास्ता तंग हो चुका है, जिस कारण इस रास्ते के द्वारा अपने खेतों को जाने वाले किसानों व कर्मगढ़ की तरफ जाने वाले अन्य राहगिरों को बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ता है। गौर हो कि गांव के किसान इस मसले को समाधान करवाने संबंधी भाकियू (डकौंदा) के नेतृत्व में बार-बार जिले के उच्च अधिकारियों को मिल चुके हैं। यहां तक डिप्टी कमिश्नर बरनाला के आदेशों व एसडीएम बरनाला की हिदायत के तहत बने माल विभाग के अधिकारियों के पैनल द्वारा कच्चे रास्ते की जगह लेजर मशीन के साथ भी माप हो चुकी है। इस पैनल जिसमें दो कानूनगो व दो पटवारी भी शामिल थे, की तरफ से दी रिपोर्ट के अनुसार कच्चे रास्ते के उस हिस्से पर अवैध कब्जा साबित हो चुका है, परन्तु जिला प्रशासन किसानों के साथ बार-बार वायदा करने के बावजूद अभी तक कच्चे रास्ते के उस हिस्से से अवैध कब्जा नहीं हटवा रहा। जिस कारण आज किसानों को इस मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस अवसर पर जिला प्रधान दर्शन ¨सह उग्गोके, जिला संगठन सचिव साहब ¨सह बडबर, जिला उपाध्यक्ष गुरदेव ¨सह मांगेवाल, दर्शन ¨सह महिता, जगराज ¨सह हरदासपुरा, परमिंदर ¨सह हंडिआया, सन्दीप ¨सह चीमा, बलवीर ¨सह संघेड़ा, नंबरदार नछत्तर ¨सह, लखवीर ¨सह दुल्लमसर, जगतार ¨सह चीमा, काला जैद भदौड़ आदि नेताओं ने संबोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.