भारत मोदी 22वीं बार बने रामबाग कमेटी के प्रधान
जागरण संवाददाता बरनाला श्रीराम बाग कमेटी बरनाला की विशेष बैठक शांति हाल रामबाग का चुनाव करवाया।
जागरण संवाददाता, बरनाला : श्रीराम बाग कमेटी बरनाला की विशेष बैठक शांति हाल रामबाग में हुई, जिसमें सर्वसम्मति 21 सालों से प्रधान की सेवा निभा रहे भारत मोदी को इस बार फिर प्रधान चुना गया। इंजीनियर कंवल जिदल को जरनल सेक्रेट्री व मंगत राय मंगा व वेद प्रकाश को कैशियर नियुक्त किया। श्रीराम बाग कमेटी के प्रधान भारत मोदी व इंजीनियर कंवल जिदल ने बताया कि सर्वसम्मति हुए चुनाव में सीनियर वाइस प्रधान बीरबल ठेकेदार, सीनियर वाइस प्रधान विनोद कांसल, शांति हॉल व प्रार्थना हाल का इंचार्ज जेई अशोक जिंदल व जीवन बांसल ड्डडी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रधान भारत मोदी व इंजीनियर कंवल जिदल ने बताया कि रामबाग बरनाला शहर की सांझी संस्था है, जिसमें लोगों को हर सुविधा प्रदान की जाएगी व किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रामबाग बरनाला में जहां जरूरतमंदों को संस्कार से लेकर अंतिम भोग में मदद की जाती है। वही फ्री डिस्पेंसरी खोली गई है।
रिटायर्ड जेई अशोक जिंदल ने कहा कि श्रीराम बाग कमेटी द्वारा उनको शांति हाल व प्रार्थना हाल में सेवा की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसको वह सदेही के साथ निभाएंगे। इसके साथ अगर किसी भी जरूरतमंद को अंतिम अरदास में जरूरत होगी तो उसकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि शांति हाल प्रार्थना हाल में भोग के दौरान आने वाले लोगों को हर सुविधा प्रदान की जाएगी।
सीनियर वाइस प्रधान बीरबल ठेकेदार व विनोद कांसल ने कहा कि रामबाग कमेटी लोगों की खुद की संस्था है। श्री राम बाग कमेटी सदा ही लोगों की सेवा में रही है व लोगों की सेवा करती रहेगी।