अगर सरकार ने कर्ज माफ नहीं करवाए तो होगा तीखा संघर्ष : जगराज सिंह
संवाद सूत्र धनौला बरनाला महिला कर्ज मुक्ति मोर्चा यूनियन ने निजी फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
संवाद सूत्र धनौला, बरनाला :
महिला कर्ज मुक्ति मोर्चा यूनियन ने निजी फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ रोष रैली करने के बाद सड़क पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। यूनियन के नेता जगराज सिंह व रानी कौर ने कहा कि सरकार बड़े व्यापारियों व किसानों के कर्ज माफ कर रही है। जबकि गरीब महिलाओं के कर्ज माफ नहीं किए जा रहे। उन्होंने कहा कि निजी फाइनेंस कंपनियों व बैंकों को सरकार ने किस्ते लेने से मना कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारी जबरन किस्तें वसूल कर रहे हैं। जिसको अब बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनके कर्ज माफ नहीं करवाए तो वह तीखा संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर मनजीत सिंह, सुखविदर सिंह, बलजीत कौर, हरचरन कौर, जसवीर कौर व विभिन्न गांवों की महिलाएं उपस्थित थी।