जिस्मफरोशी का धंधा करते दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार दो फरार
संवाद सूत्र बरनाला थाना सिटी वन की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लकी कॉलोनी नजदीक रेड
संवाद सूत्र, बरनाला : थाना सिटी वन की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लकी कॉलोनी नजदीक रेड कर जिस्मफरोशी का धंधा करते दो महिलाओं सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर केस दर्ज करते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पेश कर दो दिन का रिमाड हासिल किया है। उक्त मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनको थाना सिटी की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
थाना सिटी वन के प्रभारी गुरवीर सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी की मदद चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उन पर केस दर्ज करके दो दिन का रिमाड हासिल किया है जिसमें उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि उक्त मामले में जुड़े अन्य आरोपित भी सामने आ सके वह उक्त जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया जाए।