बरनाला-बठिंडा रोड पर सड़क हादसा, कार-बाइक भिड़ंत में दो की मौत
बरनाला-बठिंडा रोड पर हंडिआया आउटलेट के पास शुक्रवार रात एक कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में दो लोगों, अमनदीप सिंह और दरबारा सिंह, की मौत हो गई।
-1792343910025_m.webp)
बरनाला-बठिंडा रोड पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो की मौत।
संवाद सूत्र, बरनाला। बरनाला-बठिंडा रोड पर स्थित हंडिआया आउटलेट के पास शुक्रवार रात कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई।
हादसे में मोटरसाइकिल चालक अमनदीप सिंह और कार चालक दरबारा सिंह की मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य व्यक्ति सुरक्षित हैं। हादसा शुक्रवार रात करीब आठ बजे हुआ। मोटरसाइकिल अमनदीप सिंह चला रहा था।
कार में दरबारा सिंह, गोलू और राजवीर सवार थे। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमनदीप सिंह और दरबारा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को सिविल अस्पताल बरनाला की इमरजेंसी में पहुंचाया।
वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सौरव बोहरा ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार गोलू और राजवीर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दोनों शव सिविल अस्पताल बरनाला की मोरचरी में रखवा दिए गए हैं। घटना की सूचना पुलिस को भेज दी गई है।
