गांव जंगियाना के किसानों में किसानों को भारी नुकसान
भदौड़ बरनाला सोमवार से शुरू हुई बारिश के बाद बुधवार शाम 4 बजे हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि के कारण गांव जंगियाना में किसानों की सैंकड़ें एकड़ फसल बर्बाद हो गई जिस कारण किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है व किसान बर्बाद फसल को लेकर सरकार से मुआवजा की मांग कर रहे है। गांव जंगियाना के किसान गुरदास सिंह रमनदीप सिंह गुरभेज सिंह आदि ने बताया कि 20 मिट हुए ओलावृष्टि से गांव जंगियाना भदौड़ भाईरूपा घंडा बन्ना के सैंकड़ों किसानों की पक के तैयार हुई फसल खराब हो गई। किसान नेताओं ने बताया कि गुरदास सिंह की 32 एकड़ रमनदीप सिंह की 32 एकड़ गुरभेज सिंह की 12 एकड़ सुखमन्दर सिंह की 10 एकड़ सिकंदर सिंह की 27 एकड़ सुखमन्दर सिंह की
संवाद सहयोगी भदौड़, बरनाला : सोमवार से शुरू हुई बारिश के बाद बुधवार शाम 4 बजे हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि के कारण गांव जंगियाना में किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई, जिस कारण किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है व किसान बर्बाद फसल को लेकर सरकार से मुआवजा की मांग कर रहे है। गांव जंगियाना के किसान गुरदास सिंह, रमनदीप सिंह, गुरभेज सिंह आदि ने बताया कि 20 मिनट हुए ओलावृष्टि से गांव जंगियाना, भदौड़, भाईरूपा, घंडा बन्ना के सैंकड़ों किसानों की पक के तैयार हुई फसल खराब हो गई। किसान नेताओं ने बताया कि गुरदास सिंह की 32 एकड़, रमनदीप सिंह की 32 एकड़, गुरभेज सिंह की 12 एकड़, सुखमन्दर सिंह की 10 एकड़, सिकंदर सिंह की 27 एकड़, सुखमन्दर सिंह की 8 एकड़, हरनेक सिंह की 6 एकड़, जरनैल सिंह की 10 एकड़, नरैण सिंह की 6 एकड़, गुरमीत सिंह की 10 एकड़, रेशम सिंह की 7 एकड़, प्रगट सिंह की 7 एकड़ के करीब गेहूं की पक कर तैयार फसल खराब हो गई। इस अवसर पर किसान यूनियन भी मौके पर पहुंच गई। भारतीय किसान यूनियन डकौंद के जिला प्रधान दर्शन सिंह उगोके, लखवीर सिंह दुलमसर ने कहा कि इस संबंधी डीसी बरनाला को मिल रहे हैं, कि जल्द से जल्द अधिकारी किसानों की फसलों का जायजा लेकर उनको हुए नुकसान का मुआवजा दें। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एंड वैलफेयर क्लब के सदस्य, पूर्व सरपंच केवल सिंह, पूर्व सरपंच करमजीत सिंह नीटा, दविन्दर सिंह, सरपंच जगतार सिंह फौजी आदि के अलावा गांव निवासी उपस्थित थे।