आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छूट गई तो छात्रा ने आत्महत्या कर ली
पंजाब के बरनाला के एक गांव में आर्थिक परेशानी के कारण एक छात्रा की पढ़ाई छूट गई। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।
जेएनएन, बरनाला। आर्थिक परेशानी के कारण जिले के एक गांव की छात्रा की पढ़ाई छूट गई। 11वीं की इस छात्रा का परिवार फीस नहीं जमा करवा पाया और उसकी पढ़ाई छुड़वा दी। छात्रा ने आगे पढ़ाई जारी रखने की बात की, लेकिन परिवार ने इसमें असमर्थता जताई। इससे दुखी होकर लड़की ने आत्महत्या कर ली।
घटना जिले के गांव काहनेके की है। छात्र के ताया हरबंस सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई महंगा सिंह खेत मजदूर है और 300 रुपये दिहाड़ी कमाता है। उसके पांच बच्चे हैं, जिसमें तीन लड़कियां व दो लड़के हैं। दो लड़कियों व एक लड़के का विवाह हो गया है। महंगा पर करीब छह लाख कर्ज चढ़ गया।
यह भी पढ़ें: स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से तीन युवकों ने की दरिंदगी, हुई मौत
बेटी हैप्पी कौर ने 10वीं पास की पढ़ी और सरकारी स्कूल में वह 11वीं में पढ़ रही थी। लेकिन, परिवार वाले स्कूल की फीस नहीं दे पाए आैर इस कारण हैप्पी को स्कूल छोड़ना पड़ा। इससे वह परेशान रहने लगी थी। उसकी शादी की बात भी चल रही थी। वह इस बात से भी चिंतित थी कि पिता पैसों का इंतजाम कैसे कर पाएंगे? इन्हीं वजहों से रविवार को उसने आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें: FB पर दोस्ती कर महिला से बनाए संबंध, फिर साथी भी हुआ खेल में शामिल