बच्चों ने पार्क में की मस्ती
बरनाला ग्रीन फील्ड स्कूल दानगढ़ में नर्सरी कक्षा के बच्चों के लिए करवाई फन प्रतियोगिता के तहत पार्क में लेकर जाया गया। बच्चों ने पार्क में खूब मस्ती की। पार्क में बच्चों ने पर्यावरण को साफ रखने फूलों को ना तोड़ने व हमारे जीवन में वृक्षों पौधों व फूलों की क्या महत्ता है आदि बारे जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेल प्रतियोगिता भी करवाई गई।
संवाद सूत्र, बरनाला : ग्रीन फील्ड स्कूल दानगढ़ में नर्सरी कक्षा के बच्चों के लिए करवाई फन प्रतियोगिता के तहत पार्क में लेकर जाया गया। बच्चों ने पार्क में खूब मस्ती की। पार्क में बच्चों ने पर्यावरण को साफ रखने, फूलों को ना तोड़ने व हमारे जीवन में वृक्षों, पौधों व फूलों की क्या महत्ता है, आदि बारे जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेल प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस अवसर पर चेयरमैन सुखमिन्दर सिंह गिल, प्रि. गीता शर्मा, वाइस प्रिसिपल मैडम कविता, मैनेजर महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।