विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश जाने के लिए 36 लाख गंवाने वाले बरनाला के प्रेमी जोड़े ने निगला जहर, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

Published: Sat, 22 Aug 2026 12:07 PM (IST)

बरनाला के सेखा निवासी प्रेमी जोड़े ने विदेश भेजने के नाम पर 36 लाख रुपये ठगे जाने के आरोप के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। युवती की मौत हो गई।

ये AI जनरेटेड इमेज है।

ये AI जनरेटेड इमेज है।

HighLights

  1. विदेश भेजने के नाम पर 36 लाख की ठगी।

  2. बरनाला के प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या की कोशिश।

  3. युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर, जांच जारी।

हेमंत राजू, बरनाला। विदेश भेजने के नाम पर कथित तौर पर 36 लाख रुपये की ठगी से परेशान बरनाला जिले के गांव सेखा निवासी प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना में युवती गगनदीप कौर की मौत हो गई, जबकि उसका पति हाकम सिंह गंभीर हालत में अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक हस्तलिखित सुसाइड नोट बरामद किया है।

पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हाकम सिंह और मनदीप कौर (काल्पनिक नाम) दोनों गांव सेखा के रहने वाले थे। दोनों ने परिवार की जानकारी के बिना प्रेम विवाह किया था। पिछले कुछ समय से दोनों जिरकपुर में एक पीजी में रह रहे थे।

शुक्रवार को दोनों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान गगनदीप कौर की मौत हो गई, जबकि हाकम सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस 2027 चुनाव के लिए बनाएगी जनता का घोषणापत्र, Gen-Z की पसंद और मुद्दों पर रहेगा खास फोकस

सुसाइड नोट में एजेंट पर लगाए आरोप

पुलिस को मिले हस्तलिखित नोट में दोनों ने गांव झलूर निवासी एक एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर कथित तौर पर 36 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। नोट के अनुसार, रकम लेने के बावजूद एजेंट ने दोनों को विदेश नहीं भेजा और कथित तौर पर पैसे भी वापस नहीं किए।

बताया जा रहा है कि विदेश जाने की इच्छा के चलते दोनों ने एक परिचित के माध्यम से एजेंट से संपर्क किया था। सुसाइड नोट में उल्लेख है कि दोनों के एक सहपाठी को उनके प्रेम विवाह की जानकारी थी। आरोप है कि इसी परिचित ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि परिवारों को जानकारी दिए बिना उन्हें विदेश भेजने की व्यवस्था कर दी जाएगी।

इसके बाद एजेंट को अलग-अलग समय पर रकम दिए जाने का आरोप लगाया गया है। काफी समय बीतने के बाद भी विदेश जाने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी और न ही कथित तौर पर रकम वापस मिली। इससे दोनों मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।

पीजी में बिगड़ी हालत

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को दोनों ने जिरकपुर स्थित अपने पीजी में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान गगनदीप कौर ने दम तोड़ दिया, जबकि हाकम सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। पुलिस ने वहां से हस्तलिखित सुसाइड नोट बरामद किया। नोट पर दोनों के हस्ताक्षर होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अभी नोट में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें- FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ बिश्नोई गैंग का बदमाश कमल, अमेरिका में चल रहा था रंगदारी का नेटवर्क

एजेंट की भूमिका की जांच शुरू

पुलिस अब 36 लाख रुपये के कथित लेनदेन, विदेश भेजने के वादे और एजेंट की भूमिका की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि दोनों ने एजेंट को कितनी-कितनी रकम कब दी थी और विदेश भेजने के नाम पर उनके साथ किस तरह की प्रक्रिया अपनाई गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मृतका के परिजनों और हाकम सिंह के परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे। सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ कथित लेनदेन से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 3 साल में 149 गिरफ्तार! पंजाब में षड्यंत्र के लिए नाबालिगों का इस्तेमाल कर रही ISI, गुरुद्वारों से जारी हुआ अलर्ट