ससुर ने पेट्रोल डाल पुत्रवधू को जिदा जलाया, चंड़ीगढ़ रेफर
जिले के गांव ठीकरीवाला में परिवारिक विवाद में ससुर द्वारा पैट्रोल डाल पुत्रवधू को जिदा जलाने का प्रयास किया गया।
संवाद सूत्र, बरनाला : जिले के गांव ठीकरीवाला में परिवारिक विवाद में ससुर द्वारा पैट्रोल डाल पुत्रवधू को जिदा जलाने का प्रयास किया गया। इस घटना में पुत्रवधू बुरी तरह से झुलस गई। पीड़िता का पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है।
गौर हो कि आरोपित ससुर एक डॉक्टर है। महिला का पति खुद की जमीन पर खेती का काम करता है। जब घटना हुई तो वह घर पर नहीं था।
थाना सदर के प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार हरबंस सिंह की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
पति गगनदीप सिंह मान ने बताया कि उसकी शादी अमर शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला गांव में करीब 12 साल पहले लवदीप कौर के साथ हुई थी। जहां उसके ससुर गुरचरण सिंह व सास भी साथ रहते है। उनका 11 वर्षीय बच्चा भी है। लवदीप कौर की शुरुआत से ही ससुर व सास के साथ अनबन रहती थी। मंगलवार को लवदीप कौर घर में अकेली थी। उसी दौरान ससुर गुरचरण सिंह ने ालवदीप कौर पर पैट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। पीड़िता का अभी भी चंड़ीगढ़ में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
थाना सदर के प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।