Move to Jagran APP

किसान मंडियों में ही मनाएंगे धनतेरस व दीपावली

बरनाला बेशक प्रदेश सरकार द्वारा एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू लेकिन आवक बहुत ही कमजोर है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 04:45 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 06:23 PM (IST)
किसान मंडियों में ही मनाएंगे धनतेरस व दीपावली
किसान मंडियों में ही मनाएंगे धनतेरस व दीपावली

संवाद सहयोगी, बरनाला : बेशक प्रदेश सरकार द्वारा एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू करने के लिए अनाज मंडियों में प्रबंधों को पूरा करने के आदेश जारी कर दिए गए थे, परंतु खेतों में धान की फसल नहीं पकने के कारण अभी तक अनाज मंडी में धान की आमद धीमी गति से चल रही है। जिले के 98 खरीद केंद्रों में अभी तक करीब नौ लाख मीट्रिक टन ही पहुंच पाया है। अभी एक लाख हेक्टेयर में बीजा गया धान मंडियों में आना बाकी है। इस बार धान की रोपाई में देर होने का असर फसल तैयार होने पर भी पड़ रहा है, वहीं बारिश की कमी भी इसका एक कारण है। किसानों की दीपावली फिर होगी काली

loksabha election banner

त्योहारों में 20 दिन की एडवांस तारीख के कारण इस बार 27 अक्टूबर को दीवाली मनाई जा रही है, जबकि किसान अभी अपने खेतों में धान की कटाई में जुटे हुए है व इसके बाद अपनी फसलों को मंडियों में बेचने के लिए पहुंचेगे। 25 अक्टूबर यानी आज धनतेरस मनाई जाएगी। इस दिन लोग अपने घरों में नए बर्तनों, गहने व अन्य चांदी का सामान खरीद घर में लक्ष्मी पूजन करेंगे, परंतु किसानों की धनतेरस मंडियों में मनेगी व इसके बाद दीवाली पर किसान मंडियों में पूरी तरह से व्यस्त होंगे। जिस कारण दीवाली का त्योहार भी किसान में अपनी परिवार के साथ नहीं बल्कि मंडियों में फसलों की रक्षा व खरीद के इंतजार में ही मनाएंगे। किसान बोले : सरकार की नीतियां ही खराब

इस मौके किसान गुरजीत सिंह, अमर सिंह, अमरीक सिंह, अमरजीत सिंह, गुरजंट सिंह ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान परेशान है व उन्हे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा धान की बिजाई में देरी के कारण धान की फसल देरी से पक रही है, तो वहीं पानी की सप्लाई व खेत मोटरों में बिजली सप्लाई में देरी के कारण उन्हे फसल बिजाई में परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि किसानों के त्योहार तो इस बार अपनी फसल बेचने के इंतजार में गुजर गए है व अभी कटाई शुरू हुई है। बारदाना की कमी से किसान परेशान

अनाज मंडियों में बारदाना की कमी के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ कर रहा है, तो वहीं खरीद प्रक्रिया के बाद धीमी लिफ्टिग ने किसानों को नई मुसीबत में ड़ाल दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.