Move to Jagran APP

किसानों ने दशहरे पर फूंका पुतला

संवाद सहयोगी बरनाला केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार कानून को लेकर पंजाब में किसानों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 03:31 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 10:02 PM (IST)
किसानों ने दशहरे पर फूंका पुतला
किसानों ने दशहरे पर फूंका पुतला

संवाद सहयोगी, बरनाला : केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार कानून को लेकर पंजाब में किसानों द्वारा गुस्सा चरम पर है। किसानों द्वारा कानून रद्द की मांग को लेकर करीब एक माह से संघर्ष किया जा रहा है। किसान कृषि सुधार कानून के विरोध में डटे है। काला महिर स्टेडियम बरनाला समेत जिले में विभिन्न जगहों पर किसान यूनियन द्वारा मोदी, कैप्टन व कारपोरेट का पुतला जलाकर दशहरा मेला मनाया गया। दशहरा पर कारपोरेट घरानों का पुतला पर किसानों द्वारा जूतो से पीटा व फूंकने के बाद प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों किसान दशहरा मनान पहुंचे। किसानों द्वारा जगह जगह शहर से गांव गांव रोड मार्च कर लोगों को कृषि सुधार कानून रद करवाने में सहयोग की अपील की गई। इस दौरान सैकड़ों वाहनों पर सैकड़ों लोगों पहुंचे। भाकियू जिला प्रधान दर्शन सिंह व किसान नेता मुख्तयार ने कहा कि आज तो किसानों द्वारा काला दशहरा मनाया जा रह है। किसानों द्वारा कृषि सुधार कानून के विरोध में मोदी, कैप्टन व कारपोरेट का पुतला जलाकर दशहरा मनाया गया। अगर कानून रद्द ना हुए, तो काली दीपावली मनाई जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.