किसानों का कृषि कानूनों के खिलाफ धरना जारी
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानून को रद करवाने के लिए धरना जारी।
जागरण संवाददाता, बरनाला :
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानून को रद करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों का धरना जारी है। रेलवे स्टेशन बरनाला के बाहर पार्किंग स्थल के समक्ष शनिवार को रोष धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। किसानों का रोष प्रर्शन 206वें दिन में प्रवेश कर गया। इसी प्रकार टोल प्लाजा महलकलां व टोल प्लाजा बड़बर व भाजपा के जिला प्रधान यादविदर शैंटी के ग्रह निवास के बाहर भी रोष धरना जारी रहा। किसान संगठनों द्वारा संघेड़ा भदलवड्ड रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के समक्ष भी रोष धरना दिया गया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ब्लाक महलकलां इकाई द्वारा संगठन के ब्लॉक प्रधान जज सिंह गहल की अगुआई में लुधियाना-बरनाला मुख्य मार्ग पर गांव भदलवड़ व संघेड़ा के मध्य स्थित पैट्रोल पंप पर पक्का मोर्चा लगाया गया। इन रोष धरनों को संबोधित करते जगराज सिंह, सुखदेव सिंह, जंगीर सिंह, सुरजीत सिंह, जसपाल सिंह आदि ने कहा कि कल दिल्ली धरनों को पांच माह पूरे होने जा रहे हैं। किसानों ने अपनी गेहूं की फसल की कटाई के बाद फिर से दिल्ली मोर्चे में शमिल हुए। उन्होंने कहा कि जब तक ये तीनों काले कानून रद नही होते किसान,मजदूर रोष धरनों से नहीं हटेंगे। क्योंकि सरकार जो कृषि सुधार कानून बनाई है उससे किसानों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा, इसके लिए सभी किसान संगठन एकजुट हैं तथा सभी पूरा समर्थन दे रहे हैं। आंदोलन कमजोर पड़ रहा है, यह महज अफवाह है। इसके लिए सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं।