धान में कम मिल रही झाड़, किसान मांग रहे मुआवजा
तपा बरनाला धान की कटाई के सीजन में धान का झाड़ कम निकलने कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है।
संवाद सहयोगी तपा, बरनाला : धान की कटाई के सीजन में धान का झाड़ कम निकलने कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है। जिन किसानों ने जमीन ठेके पर लेकर बिजाई की थी, वह ओर भी ज्यादा परेशान है। जिस कारण परेशान किसानों ने सरकार को मुआवजा देने का ऐलान करने की मांग की है।
इस मौके पर पूर्व सरपंच गुरजंट सिंह धालीवाल दराज, पूर्व सरपंच बलवीर सिंह बुग्गरां, यूथ मनदीप हैपी बुग्गरां, क्लब के प्रधान बलविन्दर सिंह दराका, बलवीर सिंह, पाल सिंह, बंत सिंह धालीवाल तपा, प्रीतम सिंह धालीवाल, निर्मल सिंह निम्मा मोड़, क्लब प्रधान बिंदर सिंह तपा आदि ने कहा कि गांव दराक, बुग्गरां, चोटियां, राईयां आदि गांव में विगत दिनों हुए ओलावृष्टि कारण धान की फसल झाड़ कम हो गया। जब धान की फसल पकने के यौवन पर गर्मी अधिक पड़ने के कारण खाली दाने रह गए, जिस कारण धान का झाड़ इस बार सिर्फ 50 से 55 मन प्रति एकड़ तक निकल रहा है। वहीं बासमती धान की फसल का भी झाड़ इस बार 30 से 40 मन तक निकल रहा है, रेट भी कम मिल रहा है। पिछली बार धान का झाड़ अच्छा होने के कारण किसानों को लाभ हुआ, परंतु इस बार हालात ऐसे बन गए हैं कि किसान द्वारा अपनी तरफ से किए जाने वाला खर्च किए भी पूरा नहीं होने वाला है। धान का झाड़ कम निकलने के कारण आर्थिक संकट से परेशान किसानों ने सरकार से मांग की, कि किसानों को मुआवजा देने का ऐलान करें, ताकि उन्हें राहत की सांस मिल सकें।