किसानों ने लाए गए अध्यादेश को बताया हानिकारक
संवाद सहयोगी बरनाला केंद्र सरकार ने दो कृषि विधेयक कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य विधेयक को गलत बताया।
संवाद सहयोगी, बरनाला :
केंद्र सरकार ने दो कृषि विधेयक कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य विधेयक 2020 व कृषक कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 पास किए हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि ये विधेयक किसान विरोधी नहीं हैं व उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए पास किए गए हैं। वहीं किसान से कृषि विरोधी मान विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर खासकर पंजाब में कई दिनों से किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। किसानों का शोषण होगा : हरदेव
सीनियर कांग्रेसी नेता व किसान हरदेव सिंह बाजवा ने कहा कि केंद्र सरकार ने दो कृषि विधेयक किसान विरोधी पास किए है। इससे किसानों को आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ेगा। किसानों की फसल फसल व्यापारियों द्वारा मनमर्जी के खरीद करके मनमर्जी दाम वसूले जाएंगे। परंतु किसानों को उनका मूल्य नहीं मिलेगा। इससे किसानों को भारी नुकसान होगा। विधेयक नहीं मौत का वारंट है : मनजीत
भाकियू सिद्धपूर के किसान नेता मनजीत सिंह ने कहा कि कृषि अध्यादेश किसानों की मौत का वारंट है। इससे किसानों द्वारा बेटों की तरह पाली फसल को प्राइवेट सौदागर लूट ले जाएंगे व किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य भी नहीं मिलेगा। इसलिए किसानों द्वारा कृषि अध्यादेश को किसान विरोधी बता रद होने तक विरोध किया जाएगा।