किसानों ने मोदी व डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका
बरनाला कुल हिद किसान संघर्ष तालमेल कमेटी के आहवान पर कचहरी चौक बरनाला में प्रदर्शन किया।
संवाद सूत्र, बरनाला : कुल हिद किसान संघर्ष तालमेल कमेटी के आहवान पर कचहरी चौक बरनाला में भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के जिला मीत प्रधान व पंजाब किसान यूनियन के प्रधान मोहन सिंह रुड़ेके के नेतृत्व में मोदी सरकार व डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जला कर रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर किसान नेताओं ने कहा कि ट्रंप भारत में व्यापारिक समझौते जो कि किसानों व आम लोगों के खिलाफ हैं। जब कि भारत के किसानों, मजदूरों की आर्थिक हालत पहला बहुत ही बुरी है। किसान कर्जे की मार नीचे आया हुआ है, किसान सुसाइड करने के लिए मजबूर हैं। इन समझौतों के द्वारा किसानी का दूध का धंधा चौपट होगा व खेती जो पहले भी गंभीर संकट का शिकार है। इस अवसर पर दर्शन सिंह महिता, बलवंत सिंह चीमा, इकाई प्रधान हरबंस सिंह चीमा, बलौर सिंह नाईवाला, अमरजीत सिंह नाईवाला, संदीप सिंह चीमा, प्रदीप सिंह, प्रेम सिंह, संत सिंह, सौदागर सिंह खुड्डी, जरनैल सिंह, भोला सिंह, मेजर सिंह रूड़ेके कलां आदि उपस्थित थे।