किसानों ने बिजली बिल लाने वाली नीति का किया विरोध
बरनाला भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
संवाद सूत्र, बरनाला :
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने किसानों की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार खिलाफ नारेबाजी करके रोष प्रदर्शन किया व डीसी दफ्तर बरनाला के समक्ष प्रदेश सरकार का पुतला जला कर रोष प्रदर्शन किया। किसान नेता नछत्तर सिंह सहौर, जगपाल सिंह सहजड़ा, हरदयाल सिंह, मोहन सिंह मूम आदि ने कहा कि खेती मोटरों पर प्रदेश सरकार द्वारा बिल लाने वाली नीति को वापिस लिया जाएं, क्योंकि सरकार द्वारा बिजली नहरी पानी की सुविधा को जैसे बरकरार रखने का किसानों के साथ वायदा किया हुआ है। उन्होंने धान के बीजों की मोटी किस्में 122 पीआर, 129 जो मैस बराड़ सीट लुधियाना के बड़े घपले सामने आए हैं, उसकी तुरंत न्यायिक जांच करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान किया वायदा किसानों का समूह खर्च माफ किया जाएं, गेंहू की खरीद के दौरान सरकार द्वारा काटे रुपए तुरंत किसानों को प्रति क्विटल के हिसाब के साथ वापिस किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाएं, नहीं तो वह इस संघर्ष को तीव्र करने के लिए मजबूर होंगे।