धान के सीजन में किसानों ने मांगी 16 घंटे बिजली
महलकलां बरनाला भारतीय किसान यूनियन (एकता) डकौंदा द्वारा ब्लाक प्रधान जगराज सिंह ने प्रदर्शन किया।
संवाद सूत्र महलकलां, बरनाला :
भारतीय किसान यूनियन (एकता) डकौंदा ने ब्लॉक प्रधान जगराज सिंह हरदासपुरा के नेतृत्व में महलकलां व ठुल्लीवाल में पावरकॉम दफ्तर के मुख्य गेट समक्ष केंद्र व राज्य सरकार की अर्थी जला कर रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मीत प्रधान मनजीत सिंह धनेर, जगराज सिंह हरदासपुरा, भाग सिंह कुरड़, गुरदेव सिंह मांगेवाल, मलकीत सिंह ईना ने मांग की कि किसानों को 22 रुपये प्रति लीटर डीजल, धान की फसल लगाने के लिए 16 घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई, मजदूरों का प्रबंध, किसानों मजदूरों का समूह कर्ज माफ, बेसहारा पशुओं का हल, विभिन्न विभाग में रिक्त पड़े पदों को पूरा करने व धान की बिजाई के लिए प्रवासी मजदूरों को लाने का प्रबंध आसान किया जाएं, यदि सरकार ने किसानों की मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया, तो यूनियन द्वारा तीव्र संघर्ष शुरु किया जाएगा। इस अवसर पर जग्गा सिंह, गगन सिंह मनाल, बलवीर सिंह मांगेवाल, बग्गा सिंह, काहन सिंह, भिंदर सिंह सहौर, भोला सिंह सहौर आदि उपस्थित थे।
इस तरह पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन के ग्रिड भदौड़ में भारतीय किसान यूनियन डकौंदा ने केंद्र व राज्य सरकार की किसान मारु नीतियां व किसानों की मोटरों के बिल लगाने का विरोध करते हुए केंद्र व पंजाब सरकार की अर्थी जला कर रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर काला सिंह जैद, क्रम सिंह मान, मलकीत सिंह, रेशम सिंह जंगियाना, मान सिंह, बहादर सिंह, हरजीत सिंह विधाता आदि उपस्थित थे।