जिले के किसानों के लिए किसान काल सैंटर स्थापित: डॉ. बलदेव
किसानों को आने वाली मुश्किलों का समाधान करने के लिए कॉल सेंटर बनाया गया है। किसान काल सैंटर स्थापित किए गए हैं। मुख्य कृषि अफसर बरनाला डॉक्टर बलदेव सिंह ने बताया कि गेंहू की कटाई का सीजन शुरू हो रहा है व किसानों द्वारा आलू की खुदवाई व संभाल भी की जा रही है।
जासं, बरनाला: कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लगाए कर्फ्यू के दौरान किसानों को आने वाली मुश्किलों का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के आदेशों के अनुसार कृषि व किसान भलाई विभाग द्वारा किसान काल सैंटर स्थापित किए गए हैं।
मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. बलदेव सिंह ने बताया कि गेहूं की कटाई का सीजन शुरू हो रहा है व किसानों द्वारा आलू की खुदवाई व संभाल भी की जा रही है। किसानों को किसी तरह की समस्या ना आए, इसके लिए जिला बरनाला में किसानों के लिए काल सैंटर स्थापित किया गया है, जिसमें किसान सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक अपनी समस्याएं सांझी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मिलीं हिदायतों की पालना करते हुए किसानों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें अमृतपाल सिंह कृषि विकास अफसर-76965-95100, दविन्दर सिंह कृषि
सब-इंस्पेक्टर-78370-11097, चरण राम कृषि विस्तार अफसर-98765-65849, जसविन्दर सिंह कृषि विकास अफसर-81467-18818, बेअंत सिंह-95011-06611 व गुरचरन सिंह कृषि विकास अफसर-95011-06612 के साथ संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह अधिकारी किसानों की समस्याएं सुनेंगे व इनका मौके पर ही समाधान करेगे।