मानसिक परेशानी के चलते व्यक्ति ने किया सुसाइड
संवाद सूत्र बरनाला गांव संघेड़ा में एक व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ निगला।
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 09:49 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 09:49 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरनाला : गांव संघेड़ा में एक व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर लिया। थाना सिटी-1 की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा परिवार के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मनजीत सिंह उर्फ मनी आर्थिक संकट के कारण परेशान चल रहा था। बताया जा रहा था कि भोजन का भी प्रबंध नहीं हो पा रहा था। जिसके चलते मंगलवार की सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। थाना सिटी के प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंप दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें