पत्नी के चरित्र पर शक के चलते गला घोटकर की हत्या, खुद भी लगाया फंदा
जिला बरनाला के नजदीकी गांव रूड़ेके कलां में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या की।
संवाद सहयोगी, तपा, बरनाला :
जिला बरनाला के नजदीकी गांव रूड़ेके कलां में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते गला दबाकर हत्या कर दी, इसके बाद वह खुद भी फांसी लगाकर जान दे दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया है।
डीएसपी तपा गुरविदर सिंह संधू ने बताया कि भोली देवी का विवाह 16 वर्ष पहले सुखविदर सिंह निवासी गांव रूड़ेके कलां से हुआ था। विवाह के बाद उनके दो बच्चे 14 व 12 वर्ष के हैं। सुखविदर सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिसके चलते उसने विगत रात्रि अपने दोनों बच्चों को बेहोशी की दवा देकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी भोली देवी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी व खुद भी घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बुधवार सुबह आसपास के लोगों को इसका पता चला व उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की लाशों को कब्जे में लेकर इसकी जानकारी भोली देवी के मायके परिवार को दी। पुलिस ने भोली देवी के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई कर लाशों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला भेज दिया है।