Move to Jagran APP

सिविल अस्पताल में डॉक्टर से बदसलूकी, किया प्रदर्शन

सिविल अस्पताल में डॉक्टर से बदसलूकी को लेकर डॉक्टरों की नारेबाजीसिविल अस्पताल में डॉक्टर से बदसलूकी को लेकर डॉक्टरों की नारेबाजीसिविल अस्पताल में डॉक्टर से बदसलूकी को लेकर डॉक्टरों की नारेबाजीसिविल अस्पताल में डॉक्टर से बदसलूकी को लेकर डॉक्टरों की नारेबाजीसिविल अस्पताल में डॉक्टर से बदसलूकी को लेकर डॉक्टरों की नारेबाजी

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 05:19 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 05:19 PM (IST)
सिविल अस्पताल में डॉक्टर से बदसलूकी, किया प्रदर्शन
सिविल अस्पताल में डॉक्टर से बदसलूकी, किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, बरनाला : सिविल अस्पताल में मंगलवार सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के चेकअप के दौरान डॉक्टर मनप्रीत ¨सह के स्टाफ व मरीजों के साथ आए साथियों की आपस में झड़प हो गई। इस घटना के बाद डॉक्टरों द्वारा अपना कामकाज छोड़ इमरजेंसी के बाहर उक्त आरोपितों पर कार्रवाई को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। - मामला यह है

loksabha election banner

मंगलवार को सुबह शिअद नेता लखवीर ¨सह अस्पताल में भर्ती था, लखवीर ¨सह का पता लेने के लिए जसवीर ¨सह व अन्य युवक वहां पर बैठे थे कि इसी दौरान इमरजेंसी में भीड़ ज्यादा होने के कारण डॉक्टर मनप्रीत ¨सह के साथ आए स्टाफ सुरक्षा कर्मी द्वारा उनको बाहर जाने के लिए कहा, तो उन्होंने बाहर जाने से मना कर दिया व स्टाफ के साथ हाथापाई हो गई। सुरक्षा गर्मी के साथ हुई घटना को लेकर जब डॉक्टर ने उन्हें रोका तो उन्होंने डॉक्टर से भी अपशब्द बोल बदसलूकी व ड्यूटी भंग की। इस घटना से गुस्साए सिविल अस्पताल के सभी डॉक्टरों द्वारा अपना कामकाज छोड़ एमरजेंसी के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी।

इस अवसर पर डॉक्टर राज कुमार, डॉक्टर अंशुल गर्ग, डॉक्टर मनप्रीत ¨सह ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उक्त व्यक्ति पर केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई नही की गई, तो एमरजेंसी के साथ ओपीडी के सेवाएं बंद करके धरना लगाया जाएगा। सिविल अस्पताल में हुई नारेबाजी के बाद थाना सिटी की पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति जसवीर ¨सह पुत्र महेंद्र ¨सह को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सिटी के प्रभारी गुरवीर ¨सह ने कहा कि उनके द्वारा उक्त घटना संबंधी डॉक्टर के बयान दर्ज कर लिए है व उक्त मामले की गहनता से जांच करके बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.