सोशल मीडिया पर न फैलाएं अफवाह : सुखविदर भंडारी
संवाद सहयोगी बरनाला देश व दुनिया में फैले कोरोना वायरस महामारी को विश्व सेहत मनाया गया।
संवाद सहयोगी, बरनाला :
देश व दुनिया में फैले कोरोना वायरस महामारी को विश्व सेहत दिवस के अवसर पर हमें एकजुट होकर नियमों का पालन करके हराना चाहिए। सूर्यवंशी खत्री सभा व प्रोग्रेसिव सीनियर सिटीजन सोसायटी के सुखविदर भंडारी ने बताया कि विश्व सेहत संगठन 2020 के अनुसार कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों की जिदगी बचाने को जंग लड़ रहे सेहत कर्मचारियों, पुलिस कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों मीडिया कर्मचारियों का सहयोग करना चाहिए व उनका हौसला बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह नहीं फैलानी चाहिए, इससे नियमों का उल्लंघन होता है। इस अवसर पर विजय शर्मा, केवल कृष्ण, अश्वनी शर्मा, कुसुम कुमार, भुवनेश्वर कुमार, कर्मजीत सिंह, वेद प्रकाश, राजेंद्र दुबे आदि उपस्थित थे।