Move to Jagran APP

अविनाश मानव नेशनल यूथ कांग्रेस के शहरी प्रधान नियुक्त

बरनाला नेशनल यूथ कांग्रेस पार्टी पंजाब के प्रधान गुरप्रीत सिंह के आह्रवान नियुक्ति की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 03:32 PM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 03:32 PM (IST)
अविनाश मानव नेशनल यूथ कांग्रेस के शहरी प्रधान नियुक्त
अविनाश मानव नेशनल यूथ कांग्रेस के शहरी प्रधान नियुक्त

संवाद सहयोगी, बरनाला : नेशनल यूथ कांग्रेस पार्टी पंजाब के प्रधान गुरप्रीत सिंह के आह्वान पर पंजाब के वाइस प्रधान गुरिदर सिंह के नेतृत्व में अविनाश मानव को नेशनल यूथ कांग्रेस के शहरी प्रधान नियुक्त किया गया। पंजाब के मीडिया इंचार्ज विकास धवन ने बताया कि उनकी पार्टी द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर तैयारियां शुरु कर दी है व पार्टी द्वारा अपना अस्तिव बनाने के लिए वर्करों को पदभार देने का क्रम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि नेशनल यूथ कांग्रेस के शहरी प्रधान अविनाश मानव को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जल्द रूलर प्रधान नियुक्त किया जाएगा। नेशनल यूथ कांग्रेस के पंजाब के वाइस प्रधान गुरिदर सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा मानव को नियुक्ति पत्र भेंट करके एक माह में 25 सदस्य कमेटी का गठन करने के लिए आदेश जारी किए है, ताकि पार्टी को मजबूत बनाया जाए।

loksabha election banner

नेशनल यूथ कांग्रेस के शहरी प्रधान अविनाश मानव ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को तनदेही व ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से जल्द ही पार्टी को मजबूत करते हुए वर्करों को भर्ती किया जाएगा व मेंबरशिप मुहिम चलाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.