ट्रांसफार्मर चोरी, अज्ञात पर केस दर्ज
बरनाला थाना सदर की पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने के मामले में अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 03:23 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 03:23 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरनाला : थाना सदर की पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने के मामले में अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है। हवलदार बलदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता कार्यकारी इंजीनियर देहाती मलकीत सिंह बरनाला ने बताया कि प्रीतम सिंह पुत्र मोदन सिंह, जगदेव सिंह पुत्र नत्था सिंह, जरनैल सिंह निवासी खुड्डी कलां के ट्रांसफार्मर अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें