लगातार जारी है पराली को आग लगाने का सिलसिला
संवाद सूत्र हंडिआया, बरनाला : पराली नहीं जलाने के सरकारी आदेश किसानों के लिए कोई मायने नहीं रखते। प्रदेश सरकार द्वारा हिदायत जारी की गई है यदि कोई किसान पराली को आग लगाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संवाद सूत्र हंडिआया, बरनाला : पराली नहीं जलाने के सरकारी आदेश किसानों के लिए कोई मायने नहीं रखते। प्रदेश सरकार द्वारा हिदायत जारी की गई है यदि कोई किसान पराली को आग लगाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परन्तु जिला प्रशासन इन आदेशों की पालना करवाने के लिए कार्रवाई सिर्फ कागजों तक ही सीमित लगती है। धड़ल्ले से किसान पराली को आग लगा रहे हैं। जिस कारण दिन समय ही अंधेरे हो जाता है, जिस कारण सड़कों पर चलना किसी चुनौती से कम नहीं, हर समय दुर्घटना होने का डर बना रहता है। इससे पराली जलाने से निकलते जहरले धुएं के कारण आम लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास कर बुजुर्ग व बच्चे इस जहरीले धुएं कारण कई लोग भयानक बीमारियों का शिकार हो चुके हैं। इस संबंधी डीसी बरनाला धर्मपाल गुप्ता ने कहा कि अब तक पराली जलाने वाले 25 किसानों का चालान काटा जा चुका है व साथ ही किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।