सूर्यवंशी खत्री सभा का प्रतिनिधि मंडल सीएमओ से मिला
संवाद सूत्र बरनाला सूर्यवंशी खत्री सभा का एक वफद सिविल अस्पताल बरनाला के नव-नियुक्त सिविल सर्जन
संवाद सूत्र, बरनाला : सूर्यवंशी खत्री सभा का एक वफद सिविल अस्पताल बरनाला के नव-नियुक्त सिविल सर्जन डा. सुखजीवन कक्कड़ को मिला। जिसमें सभा के प्रधान सुखविदर भंडारी ने कहा कि सिविल अस्पताल में आए तीन वेंटिलेंटरों को शुरू करवाया जाए, डेंगू बुखार को रोकने के लिए शहर के सभी वार्डो में फागिग करवाई जाए। जिसके बाद वफद को सिविल सर्जन डा. सुखजीवन कक्कड़ ने भरोसा दिलाते कहा कि उनकी मांगों को जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सभा ने सिविल अस्पताल बरनाला में डा. सुखजीवन कक्कड़ को बतौर सिविल सर्जन पदभार संभालने पर सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेश भूटानी, अशोक जेठी, सुनील चंडोहक, कर्म सिंह भंडारी, तिलक राज छाबड़ा, तेजिदर सिंह चंडोहक, विक्रम सोनी, तारा चंद चोपड़ा, कुलमीत भगरिया, नीरज बाला दानिया, मनदीप वालिया, रमेश चोपड़ा, कुलतार तारी, बलबीर भंडारी व अवतार सिंह कपूर आदि उपस्थित थे।