बच्चों ने देश भक्ति के गीत से दी श्रद्धांजलि
ग्रीन फील्ड कान्वेंट स्कूल दानगढ़ में इंचार्ज मैडम अजिन्दरपाल कौर के नेतृत्व में कारगिल फतेह दिवस मनाया।
संवाद सूत्र, बरनाला : ग्रीन फील्ड कान्वेंट स्कूल दानगढ़ में इंचार्ज मैडम अजिंदरपाल कौर के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस मनाया। इस मौके पर बच्चों को सबसे पहले कारगिल युद्ध समय की वीडियो दिखाई गई। जिस में यह दिखाया गया कि कैसे हमारी फौज के जवानों ने विरोधी लोगों द्वारा किए गए हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया था। मैडम अजिंदरपाल कौर ने बच्चों को विस्तार सहित जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1999 में कश्मीर जिले की सरहदों पर भारत व पाकिस्तान की लड़ाई हुई थी। पाकिस्तान द्वारा सीमा रेखा पार कर हमारे देश में आकर कश्मीर के क्षेत्रों पर कब्जा करने की कोशिश करते हुए भारतीय फौज के जवानों पर हमला करना शुरू कर दिया था। जिसका उनकी फौज ने डट कर मुकाबला किया व यह युद्ध शुरू हो गया। यह लड़ाई मई माह दौरान शुरू हुई थी। करीब 60 दिन चलने उपरांत 26 जुलाई 1999 को भारतीय फौज ने यहां जीत प्राप्त करते हुए पाकिस्तानी फौज को भारत में से बाहर निकाल दिया था। इस समय उनकी फौज के 500 से ज्यादा जवान शहीद हो गए व लगभग 1300 घायल हो गए थे। भारतीय फौज द्वारा सब से अधिक 'बोफर्स' नाम की तोप इस्तेमाल की गई थी, क्योंकि यह तोप 12 सेकिड में 3बार चक्कर लगा सकती है। इसकी मार बहुत दूर तक होती है। अंत में बच्चों ने देश भक्ति के गीत गा कर शहीद फौजी जवानों को श्रद्धांजलि भेंट की।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप