बिना मास्क व ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे
संवाद सूत्र बरनाला सिविल अस्पताल के समक्ष ट्रैफिक पुलिस की तरफ ट्रैफिक नियमों के चालान काटे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jun 2020 03:22 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2020 05:52 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरनाला : मंगलवार को सिविल अस्पताल के समक्ष ट्रैफिक पुलिस की तरफ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों व बिना मास्क के घूमने वालों के चालान काटे गए। ट्रैफिक के एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले व बिना मास्क के घूमने वालों के 12 चालान काटे व निरंतर काटे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने वाहनों के कागजात पूरे रखे व मास्क पहन कर रखें। अगर कोई बिना मास्क व वाहन के कागजात पूरे नहीं मिले तो चालान काटा जाएगा। इस अवसर पर एएसआई गुरदीप सिंह, कांस्टेबल जगदेव सिंह, कांस्टेबल बलवंत सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें