मारपीट के मामले में दो पर केस
भदौड़ बरनाला थाना भदौड़ की पुलिस ने मारपीट करने के मामले में दो व्यक्तियों पर केस दर्ज किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 03:02 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 10:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, भदौड़, बरनाला : थाना भदौड़ की पुलिस ने मारपीट करने के मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता सुखवंत सिंह पुत्र बिक्कर सिंह निवासी मझूके ने बताया कि शिकायतकर्ता की गुरनाम सिंह निवासी मझूके व बचित्तर सिंह निवासी मझूके व बचित्तर सिंह निवासी मझूके ने मारपीट की व मौके से फरार हो गए। इसकी रंजिश गुरनाम सिंह, बचित्तर सिंह का जगदीप सिंह के साथ गली के पानी को लेकर झगड़ा था। जब उनका पंचायती राजीनामा हो रहा था, तो शिकायतकर्ता मौके पर देखने पहुंचा था, इस बात को लेकर ही टकरा हो गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर उक्त व्यक्तियों पर केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें