डीजे ऊंची आवाज में चगाने के मामले में छह पर केस दर्ज
थाना धनौला की पुलिस ने डीजे ऊंची आवाज में चगाने के मामले में छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
संवाद सूत्र धनौला, बरनाला : थाना धनौला की पुलिस ने डीजे ऊंची आवाज में चगाने के मामले में छह लोगों पर केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार कर्मजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता आशा राम पुत्र मेवा राम निवासी धनौला ने बताया कि उसके पड़ोस में तरलोका राम, पप्पू राम, वलैती पुरी, जोगिन्द्र, जगजीत राम, गुरप्रीत पुरी निवासी धनौला ऊंची आवाज में डीजे चगाते हैं। बताया कि 13 फरवरी को करीब 6 शाम बजे डीजे ऊंची आवाज में लगाकर लोगों को परेशान कर रहे है, जिसकी उसके पास रिकोर्डिंग भी है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर तरलोका राम, पप्पू राम, वलैती पुरी, जोगिन्द्र, जगजीत राम, गुरप्रीत पुरी निवासी धनौला पर केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि यह लोग ऊंची आवाज में भूत-प्रेत की आवाजें निकालते है व लोगों को पत्थरी आदि निकालने का भ्रम डालकर लोगों को परेशान करते है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह मामला पहले भी डीसी व एसडीएम के ध्यान में लाया था।