कृपाण से हमला करने के मामले में तीन पर केस
धनौला बरनाला थाना धनौला की पुलिस ने कृपान से व्यक्ति को घायल करने के मामले में 3 पर केस।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 03:37 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 03:37 PM (IST)
संवाद सूत्र धनौला, बरनाला : थाना धनौला की पुलिस ने कृपाण से हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में तीन व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है। एएसआइ बलकार सिंह ने बताया कि उनको जीवन सिंह पुत्र मेला सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी बड़बर ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह जब बडबर में ट्रैक्टर वर्कशॉप के पास पहुंचा तो वहां पर हैप्पी सिंह अपने साथियों के साथ खड़ा था, उसने उससे कहा कि वह उसकी तरफ घूर कर देखता है। इतने में उन्होंने उसके कान पर कृपाण से हमला कर दिया व मौके से भाग गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर काका सिंह, काली सिंह व हैप्पी सिंह तीनों निवासी बड़बर के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें