राइस मिलर्ज के मैनेजर खिलाफ केस दर्ज
तपा बरनाला थाना तपा की पुलिस ने राइस मिलज में पुख्ता प्रबंध नहीं करने पर राइस मिल के मैनेजर पर केस।
By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 04:22 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 04:22 PM (IST)
संवाद सूत्र तपा, बरनाला :
थाना तपा की पुलिस ने राइस मिलज में पुख्ता प्रबंध नहीं करने पर राइस मिल के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार प्रदीप कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि रमेश कुमार गांव ढिलवां रोड पर तपा भगवती राइस मिल में काम करता था। राइस मिल में पुख्ता प्रबंध नहीं होने के कारण वह हौदी में गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर राइस मिल के मैनेजर खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें