ट्रांसफार्मर से तेल व तांबा चोरी
धनौला बरनाला थाना धनौला की पुलिस ने ट्रांसफार्मर में से तेल व तांबा चोरी करने के मामले में अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार गुरमीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मुहब्बत सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी बडबर ने बताया कि 12 मार्च की रात को उसके खेत में से व पड़ोसी पाल सिंह व चन्नण सिंह के खेत में लगे 3 ट्रांसफार्मरों में से तेल व तांबा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया है।
संवाद सूत्र धनौला, बरनाला : थाना धनौला की पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तेल व तांबा चोरी करने के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार गुरमीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मुहब्बत सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी बड़बर ने बताया कि 12 मार्च की रात को उसके खेत में से व पड़ोसी पाल सिंह व चन्नण सिंह के खेत में लगे तीन ट्रांसफार्मरों में से तेल व तांबा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।