मकान पर कब्जा करने की कोशिश के मामले में केस दर्ज
थाना तपा की पुलिस ने मकान पर कब्जा करने की कोशिश के मामले में एक व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया है। थानेदार बलविदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महंत हुकम दास निवासी बाहरला ठाकुर द्वारा रुमाणा तपा ने बाया कि 20 मई 2015 को मेजर सिंह को अपने बाजीगर बस्ती में पड़े मकान को दो माह के लिए रहने के लिए दिया था क्योंकि उसके पास रहने का कोई इंतजाम नहीं था।
संवाद सूत्र तपा, बरनाला : थाना तपा की पुलिस ने मकान पर कब्जा करने की कोशिश के मामले में एक व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बलविदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महंत हुकम दास निवासी बाहरला ठाकुर द्वारा रुमाणा तपा ने बाया कि 20 मई 2015 को मेजर सिंह को अपने बाजीगर बस्ती में पड़े मकान को दो माह के लिए रहने के लिए दिया था, क्योंकि उसके पास रहने का कोई इंतजाम नहीं था। अब जब शिकायतकर्ता ने मकान की जरूरत पड़ने पर मेजर सिंह को मकान खाली करने के लिए कहा तो उसने शिकायतकर्ता के साथ गाली गलौच किया व कहा कि उसने तो मकान पर कब्जा करना था, कर लिया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर एक व्यक्ति पर केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।