बरनाला में होटल में प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका की हत्या, खून से लथपथ मिला शव; लंबे समय से था प्रेम संबंध
तपा (बरनाला) के एक होटल में प्रेमी से मिलने गई महिला जसवीर कौर का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ...और पढ़ें

होटल में प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका की हत्या। फाइल फोटो
HighLights
तपा के होटल में महिला जसवीर कौर का शव मिला।
प्रेमी अमनदीप सिंह पर हत्या का मामला दर्ज।
पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही।
संवाद सहयोगी, तपा (बरनाला)। बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर थाना तपा के नजदीक स्थित होटल में प्रेमी से मिलने गई महिला का खून से लथपथ शव मिला। मृतका की पहचान 31 वर्षीय वीर कौर पत्नी मंगा सिंह निवासी तपा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के पति मंगा सिंह के बयानों पर प्रेमी अमनदीप सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जसवीर कौर अपने ही गांव के रहने वाले अमनदीप सिंह से होटल में मिलने आई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों ने होटल में कमरा लिया था।
खून से लथपथ मिला शव
कुछ समय बाद अमनदीप सिंह होटल मालिक को सामान लेने के लिए वापस आने की बात कहकर वहां से चला गया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी नहीं लौटा। जब होटल मैनेजर ने कमरे को खोलकर देखा तो अंदर जसवीर कौर का खून से लथपथ शव पड़ा था।
महिला के शरीर पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे। हत्या के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरनाला के शवगृह में भेज दिया।
