सरप्लस की बिजली दूसरे प्रदेशों को बेच रही कांग्रेस:बादल
जागरण संवाददाता, बरनाला : अकाली दल की सरप्लस की बिजली कांग्रेस ने दूसरे प्रदेश को बेचना शुरू कर दिया है।
जागरण संवाददाता, बरनाला : अकाली दल की सरप्लस की बिजली कांग्रेस ने दूसरे प्रदेश को बेचना शुरू कर दिया है। यह बात पूर्व उप मुख्य मंत्री और शिअद के प्रधान सुखबीर ¨सह बादल ने जिले के क्षेत्र पक्खों कलां की अनाज मंडी में धान के खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के बाद किसानों से कही। उन्होंने कहा कि जो समस्या अनाज मंडियों में आ रही है, इस का मुख्य कारण धान की लेट बिजवाई है। अकाली दल की सरकार समय पर बिजली सरपल्स होने के कारण 10 जून से धान की लगवाई शुरू होती थी, लेकिन कांग्रेस ने अकाली दल की सरप्लस की बिजली दूसरे प्रदेशों को बेच दी है व धान की बिजवाई 20 जून से कर दी है। इस कारण कटाई समय पर मौसम ठंडा व नमी का होने के कारण धान के खरीद समय किसानों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर ¨सह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह तो वर्ष भर में एक बार ही पंजाब आते है, जिस कारण किसानों की समस्याओं से अज्ञात है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सिकन्दर ¨सह मलूका, परमिन्दर ¨सह ढींडसा, एडवोकेट सतनाम ¨सह राही हलका इंचार्ज भदौड़, जिला प्रधान कुलवंत ¨सह कंता, सर्कल प्रधान दर्शन ¨सह रूड़ेके, सरपंच सुखपाल ¨सह आदि उपस्थित थे।